Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तो सीएम योगी का ग्रीन यूपी का सपना देखना यहाँ होगा चूर चूर


पल्लवी त्रिपाठी
महराजगंज: जिले में सरकारी आदेश को ऑफिस में रद्दी के टोकरी में रख कर वन विभाग के अधिकारी कर रहे हैं मनमानी आए दिन सरकारी समपत्ति को बेच करअपनी जेब गरम करने के लिये लगे।
आजकल पनियरा चौक सोहागी बरवा कोई ऐसे जगह नही बची है जहाँ फारेस्टर और रेंजर की मिली भगत से कटान न हो यही ही नही इन जगहों पर सूखी लकड़ी भी कटवाई जाती है और साइकिल से मजदूर जो ले जाते हैं वो प्रत्येक साइकिल 25 रुपये देते जिससे दिन भर में फारेस्टर साहब की दिन भर की अच्छी खासी कमाई हो जाती है 
ऐसे अगर जंगल के लकडियो के कटान होते रहे तो ग्रीन यूपी का सपना देखना तो कैसा होगा ये फारेस्टर और रेंजर ही बता सकते हैं।
वृक्षो का अवैध कटान करवाने में रेंजर के मिलीभगत से जनता और प्रतिनिधि भी आक्रोशित है। वही जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने की कार्यवाही की मांग ।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व हियूवा के ब्लाक संयोजक अशोक यादव ने बांकी रेंज के पनियरा जंगल में तैनात रेंजर वृजेश कुमार पर किमती वृक्षो का अवैध कटान करवाने का आरोप लगाया है। साथ हघ साथ उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि नये पौधो की नर्सरी सिर्फ कागज तक ही सिमित है नये पौधे लगाये ही नही गये है।
             उन्होने मा. मुख्यमंत्री जी से इस मामले की गम्भिरता से जांच कराकर रेंजर के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
              वही इस मामले में क्षेत्रीय वन अधिकारी संजीव कुमार सिंह का कहना है कि जंगल मे कही भी अवैध कटान नही हो रहा है। कभी होता भी है तो तुरन्त विधिक कार्यवाही की जाती है। रेंज अन्तर्गत कोई नयी नर्सरी स्थापित नही है । विभागीय परिसर में पौधशाला स्थापित है जिसके पौधे विद्यालयो को आपूर्ति की गयी है। ऐसे में शिकायत कर्ता का आरोप बेबूनियाद है।
                जबकि अशोक यादव क्षेत्रीय वन अधिकारी के जांच से संतुष्ट नही है और किसी राज्य स्तरिय टीम से जांच कराने की मांग कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे