सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ साथ टैटू प्रतियोगिता रही मुख्य आकर्षण का केंद्र
बहराइच। अग्रवाल महिला संघ द्वारा अग्रसेन जयंती पर रेलवे स्टेशन के निकट स्थितत अभिनन्दन वैकेट हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमो के जरिये जयंती को धूम धाम के साथ मनाया गया।
संघ की अध्यक्ष चेतना अग्रवाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि वंसज पितामाह अग्रसेन जी महाराज की जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य निजभाव को बढ़ाना है। साथ ही साथ उन्होंने कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा के बारे में बताते हुए जानकारी दी की कार्यक्रम की शुरुआत शैफाली और नेहा घिडिया द्वारा गणेश वंदना कर की गई। जिसके बाद गायन, वादन, नृत्य व दोस्ती के टैटू की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के अंत मे संघ के मेम्बरों द्वारा वहां उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया गया जिनके बाद स्नेह भोज में तरह तरह के पकवानों का आनन्द सभी महिलाये व बच्चियां अपने घरों को गई।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ