Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशाम्बी :किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर करे निस्तारित:CDO


सत्येन्द्र खरे 
कौशाम्बी :जिला विकास अधिकारी/प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी  डीके दोहरे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए किसानो के द्वारा अपनी समस्याओं के बारे मंे बताया गया। किसान दिवस में सिंचाई, विद्युत सहित कुल 11 शिकायतें दर्ज करायी गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने का निर्देश दिया है। उन्होने किसानों के द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय नैनी से आये हुए कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा कृषि में पैदावार बढ़ाने हेतु तकनीकी जानकारी दी गयी। किसान दिवस के अवसर पर उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी तथा अन्य कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, अधिशाषी अभियंता नहर तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगणों सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे