सुनील गिरी
हापुड़ : पिलखुवा कोतवाली पुलिस को लगी बड़ी सफलता हाथ चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आन्तर्राजिय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार दोनों के पास से 10 मोटरसाइकिल एक स्कूटी व दो नाजायज छुरे किए बरामद वाहन चोरो की गिरफ्तारी से ली पुलिस ने राहत की सांस अब लग सकती है वाहन चोरी की घटना पर विराम
बता दें क्षेत्र में आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही थी जिसको देखते हुए पिलखवा पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था जहां छिजारसी चौकी पर एक बाइक पर दो युवक सवार हो कर आते हैं पुलिस जैसे ही उन्हें रुकने का इशारा करती है तो वहां से भागने लगते हैं पुलिस उनका पीछा कर पकड़ लेती है और उनकी तलाशी लेती है तो उनके पास से दो छुरे बरामद किए जाते हैं पकड़े गए युवकों को जब पुलिस गहनता से पूछताछ करती है तो युवक अंतर्राज्य स्तर के वाहन चोर निकलते हैं जिनके पास से पुलिस ने 10 मोटरसाइकिल एक स्कूटी बरामद किए हैं पुलिस ने इनके अपराध करने का तरीका हटकर था यह लोग ऑटो से घूमकर अपने शिकार की तलाश करते थे जैसे ही कोई बाइक सवार अपनी बाइक खड़ी कर अपने काम से अंदर जाता था तो इनमे से एक युवक बाइक सवार के पीछे पीछे वह दूसरा युवक बाइक पर हाथ साफ कर देता था इस दौरान यह दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर संपर्क साधा रहते थे इस ग्रुप का पर्दाफाश कर जहां पिलखवा पुलिस ने राहत की सांस ली है वहीं कहीं ना कहीं वाहन चोरी की घटनाओं पर भी कुछ अंकुश लगेगा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ