गोंडा। शनिवार को अज्ञात कारणों से एक युवती ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा ली जिससे वह बुरी तरीके झुलस गई। उसे गंभीर अवस्था मे सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र पीलखाना तेलियनपुरवा गांव के रहने वाले नकछेद साहू की बेटी नीलम साहू शनिवार को दिन में तीन बजे के लगभग अपने ऊपर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा लिया। घर से धुआं उठता देख और रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पहुंच कर आग को बुझाया और आननफानन में नीलम को सीएचसी मनकापुर लेकर आए जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही नीलम ने दम तोड़ दिया।
नीलम की दादी कुमारी देवी ने बताया कि नीलम पिता काफी दिनों से मुम्बई में रहकर काम करता है। शनिवार को दोपहर बाद नीलम को घर पर अकेले छोड़कर उसकी मां कौशल्या देवी और दादी कुमारी देवी दोनो खेत मे जानवरों के लिए चरी काटने गई थी इसी बीच नीलम ने अकारण अपने ऊपर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा ली है। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि इस मामले की सूचना नही मिली है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ