Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर : न्यायिक अभिरक्षा में हत्यारोपी महिला गयी जेल


खुर्शीद खान 
सुलतानपुर। चुनावी रंजिश को लेकर हुई पुत्र की हत्या एंव पिता पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। जिसे अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया है।  
मामला जामो थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव का है।  जहां के रहने वाली नीरज सिंह पत्नी स्व. धमेन्द्र सिंह ने बीते 29 अगस्त की घटना बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप के मुताबिक पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर आरोपी बीडीसी रजत सिंह, अरविंद सिंह उसके भाई रवि प्रकाश सिंह ,रजत की मां सभापति सिंह एवं दो अज्ञात के खिलाफ षडयंत्र रचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर अपने पति धमेन्द्र सिंह की हत्या एवं अपने ससुर बलवंत सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। इसी मामले में गुरूवार को साजिशकर्ता महिला सभापति सिंह को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जिसे प्रभारी सीजेएम प्रभानाथ त्रिपाठी ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे