राकेश गिरी
बस्ती । अमहट पुल को लेकर आज से चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने जल सत्याग्रह कर दिया है । पिछले कई महीनों से अमहट पुल के टूट जाने से कई दर्जन गांवों का सीधा जनसम्पर्क टूट गया है । अब हजारो लोंगों को अपने रोजमर्रा के कार्यो के लिए कई किलोमीटर ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है । सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है जो रोज जान जोमिख में जानकर नाव से स्कूल जाते है ।
लोंगों का कहना है कि पुल के टूट जाने से लोगो को काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है । ज्यादा दूरी तो तय करनी पड़ती ही है साथ ही हाईवे से गुरजनेे के कारण एक्सीडेंट का खतरा भी बना रहता है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ