Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:शराबी निकला दूल्हा,दुल्हन ने लौटाई बारात


खुर्शीद खान
बल्दीराय,सुलतानपुर।शराब के नशे में धुत बैंड-बाजा लेकर दुल्हन लेने पहुंचे बाराती और दूल्हे को खाली हाथ लौटना पड़ा।शराबी लड़के से शादी करने से इनकार करते हुए लड़की ने बारात घर से वापस कर दी।यह मामला है बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे आमीर अली मजरे कस्बा माफियात गांव का।यहां कांति नाम की लड़की बहादुरी दिखाते हुए नशे के खिलाफ अपनी आवाज उठाई।शराबी दूल्हे को देख दुल्हन के घर वाले सन्न रह गये। शादी में धीरे-धीरे बवाल बढ़ने लगा तो दुल्हन यह सब कुछ देखकर नाखुश हो गई। उसने लड़के से शादी न करने का फैसला लिया। युवती ने कहा कि किसी शराबी को अपना पति नहीं बनाएगी।माफियात गांव निवासी हौसिला प्रसाद यादव की पुत्री कांती यादव की शादी क्षेत्र के ही सफलेपुर निवासी बृजनाथ यादव के बेटे रोहित यादव के साथ तय हुई थी। बारात गाजे-बाजे के साथ दुल्हन के घर पहुंची। भोजन बाद जब शादी की रस्म पूरी करने के लिए दूल्हे को शादी के मंडप में लाया गया तो वह नशे में धुत मिला। दूल्हे की इस हरकत से हंगामा गच गया। इसकी जानकारी जब दुल्हन को हुई तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। वहां मौजूद दोनों पक्ष के रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने सुलह-समझौते का प्रयास किया,लेकिन असफल रहे। जिसके बाद बारात बिन ब्याहे की वापस लौटा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे