सुनील गिरी
हापुड़ । शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुची गढ़मुक्तेश्वर निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति पर एक वर्ष तक तमंचे के बल पर रेप करने का आरोप लगाते हुए एसपी से आरोपी के खिलाफ़ कार्यवाही की मांग की हैं। महिला ने एसपी से शिकायत करते हुऐ बताया कि डेढ़ वर्ष पहले उसके पति की बीमारी से मौत हो गयी थी जिसके बाद वह अपने बच्चों का पेट पालने के लिए मेहनत मजदूरी करने लगी जिसका फायदा उठा कर दोतायी निवासी एक व्यक्ति ने बच्चो को मारने की धमकी देते तमंचे के बल पर एक साल से रेप करता आ रहा है । महिला ने बताया की वह आरोपी युवक की शिकायत के लिये एक महीने से थाना गढ़मुक्तेश्वर के चक्कर लगा रही हैं लेकिन थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज नही की गई । जिसके बाद शनिवार को महिला आरोपी के खिलाफ कार्यवाई के लिए एसपी से मिली । एसपी हेंमज कुटियाल ने मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ