Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मतगणना परिसर में अधिकृत व्यक्तियों एवं अधिकारियों के अतिरिक्त अन्य व्यक्ति का प्रवेश वर्जित


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  शम्भु कुमार ने एक आदेश जारी करते हुये अवगत कराया है कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 की मतगणना दिनांक 01 दिसम्बर 2017 को सम्पन्न होगा। इस अवसर पर मतगणना कार्मिकों, उम्मीदवारो व उम्मीदवार द्वारा नियुक्त निर्वाचन अभिकर्ता एवं मतगणना अभिकर्ता, रिटर्निंग आफिसर/सहायक रिटर्निंग आफिसर के साथ नियुक्त कार्मिक एवं आर0ओ0/ए0आर0ओ0 द्वारा मतगणना कार्य में अपने साथ लगाये गये कर्मचारी, जो उनके द्वारा अधिकृत है, मतगणना की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी, मतगणना में शांति-व्यवस्था कायम करने हेतु लगे मतगणना मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त मतगणना परिसर यथा-नगर पालिका परिषद बेल्हा, नगर पंचायत अन्तू, नगर पंचायत कटरा मेंदनीगंज, नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी मतगणना स्थल-राजकीय इण्टर कालेज, नगर पंचायत रानीगंज मतगणना स्थल तहसील परिसर रानीगंज, नगर पंचायत लालगंज मतगणना परिसर लालगंज, नगर पंचायत पट्टी मतगणना स्थल विकास खण्ड परिसर पट्टी, नगर पंचायत कुण्डा एवं मानिकपुर मतगणना स्थल तहसील परिसर कुण्डा में अधिकृत व्यक्तियों एवं अधिकारियों के अतिरिक्त दिनांक 01 दिसम्बर 2017 को मतगणना कार्य प्रारम्भ से मतगणना कार्य की समाप्ति तक मतगणना परिसरों में किसी भी अन्य व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। यदि कोई भी व्यक्ति उक्त का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 व 1951 एवं आई0पी0सी0 में निहित सुसंगत धाराओ एवं द0प्र0सं0 की धारा-144 के तहत कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे