Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज मे टाउन की पहली सरकार को लेकर योद्धाओं के दिलों की धड़कन हो रही तेज


स्ट्रांग रूम की निगरानी को पुलिसिया पहरा के अलावां प्रत्याशी भी करा रहे रैन बसेरा
लालगंज-प्रतापगढ़। नगर पंचायत चुनाव के मतगणना मे अभी लगभग पांच दिन बाकी हैं फिर भी पहली बार बनी स्थानीय टाउन एरिया की पहली सरकार को लेकर चुनावी योद्धाओं के दिलों की धड़कन थमने का नाम नही ले रही है। हालांकि पार्टी तथा इससे इतर निर्दलीय तक पहले चेयरमैन की बाजी अपने नाम होने का दावा पेश करने से बाज नही आ रहे। नगर पंचायत के चेयरमैन व सोलह वार्डो के सभासदों के मतगणना तहसील मे होने से सबकी नजर तहसील पर लगी हुई है। प्रत्याशियों के एजेंट तहसील मुख्यालय पर रैन बसेरा भी कर स्ट्रांग रूम पर नजर गड़ाये हुए हैं। वहीं कुछ प्रत्याशी नगर पंचायत के मतगणना को जिला मुख्यालय पर कराये जाने के साथ टाउन एरिया के बाहरी लोगों को एजेंट न बनाये जाने को लेकर शिकायतों का पुलिंदा भी निर्वाचन आयोग भेजने मे मशगूल दिख रहे हैं। परिणाम चाहे जो भी आये पर हर खेमा अपने गुणा भाग से अभी तो अपनी जीत पक्की मान ही रहा है। इधर तहसील मुख्यालय पर बने स्ट्रांग रूम पर पुलिस का सख्त पहरा है। एसडीएम कोमल यादव, तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय व नायब तहसीलदार सुशील कुमार तथा कोतवाल तुषार दत्त त्यागी भी दिन व रात मे स्ट्रांग रूम के औचक निरीक्षण के जरिए पल-पल की नजर जमाये दिख रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे