Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कार व रोडबेज बस की आमने - सामने भिडंत, चार घायल, दो की हालत नाजुक, रेफर



(मनीष ओझा)
प्रतापगढ़। रोडबेज बस और कार की हुई आमने - सामने भिडंत में कार के परखच्चे उड गये और कार में सवार डाइबर समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये । लोगो ने आनन - फानन में घायलो के इलाज हेतु जिला अस्पताल लाए, जहॉ से गम्भीर स्थित देखते हुए चिकित्सको ने दो लोगो को इलाहाबाद रेफर कर दिया ।जानकारी के अनुसार अमेठी जनपद के मुराई का पुरवा निवासी अनिल पाल (32) प्रतापगढ के नगर कोतवाली क्षेत्र के भगवा गॉव स्थित ससुराल में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे । यहॉ के कार्यक्रम सम्पन्न के बाद सोमवार को दोपहर कार से अपने साले अनुभव पाल (28) के साथ अपने  साढू रमेश पाल की पत्नी शारदा (30)व श्र्षभ पुत्र विनोद कुमार निवासी राजापुर न्यु कैण्ट इलाहाबाद  को लेकर मान्धाता के अकारीपुर छोडने जा रहे थे कि रास्ते में इलाहाबाद - फैजाबाद राजमार्ग पर विश्वनाथ गंज बाजार के करीब शनिदेव धाम मोड़ पर पहुची ही थी कि इलाहाबाद की तरफ से आ रही रोडवेज बस व कार में जबरदस्त टक्कर हो गई । रोडवेज की टक्कर में सभी लोग घायल हो गए।सभी घायलो को इलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया ।उधर कार में टक्कर मारने के बाद रोडवेज बस चालक रोडवेज को लेकर प्रतापगढ़ की तरफ भागा स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने भूपियामऊ चौकी के पास बस को पकड़ लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे