Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अपने पाल्यों को क्लाज की पोशाक पहनाकर जोकर न बनाये :अज्जू हिन्दुस्तानी


राकेश गिरी 
बस्ती। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अज्जू हिन्दुस्तानी ने कहा कि हिन्दू जनमानस अपने पाल्यों को हिन्दू देवी देवताओं, भारतीय संस्कृति और परम्पराओं से परिचित करायें न कि पाश्चात्य संस्कृति और देवी देवताओं का अनुसरण करते हुये उन्हे सेण्टा क्लाज की पोशाक बनाकर जोकर बना दें। 

अज्जू हिन्दुस्थानी अपने आवास पर विधिवत तुलसी पूजन के बाद वे भारतीय समाज के द्वारा क्रिसमस दिवस के अंधानुकरण पर अपनी प्रतिक्रया दे रहे थे। उन्होने हिन्दू जनमानस से कहा है कि यह मत भूलें कि अंग्रेजों और मुगलों ने हमें सैकड़ों साल तक गुलाम बनाकर रखा, हम पर अपनी संस्कृति और सभ्यता जबरिया थोपने का प्रयास किया। आज इन बातों को भुलाकर हम उनकी सभ्यता और परम्पराओं को स्वीकार और अंगीकार करें तो इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नही हो सकता। 

तुलसी दिवस पर विधिवत तुलसी पूजन से आसपास का वातावरण शुद्ध होगा साथ ही तुलसी के औषणीय गुणों का लाभ समूचे जनमानस को मिलेगा और भारतीय परम्परायें भी मजबूत होंगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महामंत्री विनय सिंह, कन्हैया लाल, अजय मिश्र, दुर्गेश चौधरी, धर्मेन्द्र कुमार, दिनेश शुक्ला, लौटन, महेन्द्र त्रिपाठी, रोहित सिंह आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे