गोंडा। सोमवार को मनकापुर रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी बाइक को चोर चोरी करके भाग रहा था तभी जिसकी बाइक थी उसने पीछा कर बाइक सहित चोर को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को कोतवाली ले आई और चोरी का मामला दर्ज कर चोर को जेल भेज दिया है।
जनपद बलरामपुर के सदुल्लानागर थाना क्षेत्र ओवरीडीह गांव के रहने वाले रामकरन कनौजिया पुत्र सम्पत्ति कनौजिया सोमवार की शाम अपने रिश्तेदार को ट्रेन पर बैठने आए थे। रामकरन अपनी बाइक स्टेशन के बाहर खड़ी करके टिकट लेने लगे इसी बीच चोर उसकी बाइक को लेकर चम्पत हो गया। जब वह टिकट लेकर वापस स्टेशन के बाहर आया तब उसकी बाइक गायब मिली। उसने खोजबीन करने के बाद इसकी रिपोर्ट लिखवाने कोतवाली जा रहा था तो रास्ते मे राजा पेट्रोल पंप के पास उसने उसकी बाइक को एक व्यक्ति द्वारा ले जाते देख कर उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह व्यक्ति नही रुका। तभी दूसरी बाइक से पीछा कर बाइक को चोर सहित दबोच लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक व चोर को कोतवाली लेकर आई जहाँ पर पूछताछ के दौरान चोर ने अपना नाम रामकुमार गुप्ता पुत्र स्व माताफेर गुप्ता निवासी शास्त्री नगर कस्बा मनकापुर बताया। प्रभारी कोतवाल एसएसआई आनंद सिंह ने बताया कि बाइक को उसके मालिक को दे दिया गया है और अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ