Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हापुड़:मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार


सुनील गिरी 
हापुड़। थाना सिटी कोतवाली पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी । पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया है। मोबाईल लुटेरों के पास से 7 लूट के मोबाईल , एक छुरी और दो चाकू बरामद किये है। मोबाइल लुटेरे बड़ी चालाकी से लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाया  करते थे। सीओ राजेश कुमार व कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया की कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान आवास विकास से बाइक पर लूट करने जा रहे तीन शातिर लुटेरों आकाश, सादाब, और दीपक को गिरफ्तार कर लिया और जब पुलिस ने तीनो से सख्ती से पूछताछ की तो तीनो ने कई लूट की वारदात को कबूला है पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए बताया की हाल में ही तीनो लुटेरों ने एक डॉक्टर से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था और ये तीनो बाइक पर लूट की बारदात को अंजाम दिया करते थे और फरार हो जाया करते थे । पकड़े गये लुटेरों पर कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे