अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:श्रावस्ती माडल के तर्ज पर गुरूवार को भी अतिक्रमकारियों द्वारा सरकारी जमीनों पर किया गया अबैध कब्जों पर प्रशासन की जेसीबी खूब गरजी।अतिक्रमण की जद में जो कुछ भी आया सब नष्ट हो गया।एसडीएम पंकज सिंह व सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा की अगुवाई में पुलिस व प्रशासन की आधा दर्जन टीमें गुरूवार की सुबह तहसील से रवाना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के खुर्दहा गांव में खलिहान की जमीन पर बने पक्के मकानों पर जेसीबी चली।जेसीबी से अवैध रूप से क़ब्ज़ा कर बनाये गए मकानों को ढहा दिया गया।यहां पर ग्राम समाज की जमीन पर उदयराज,रामचंद्र,नीमचंद्र, भगवानदीन ने पक्का मकान, छप्पर व नांद रखकर अवैध क़ब्ज़ा कर लिया था।एसडीएम पंकज सिंह व सीओ डी के कुशवाहा ने अपने सामने पक्के मकान गिरवा दिए।प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मच गया।कुछ अतिक्रमण कारियों ने खुद ही अपने कब्जे हटाना शुरू कर दिया।इसके बाद टीम मवई थाना क्षेत्र के हुनहुना गांव पहुंची।यहां पर सड़क के किनारे नवीन परती की भूमि पर अवैध कब्जा था।बगल ही ग्राम समाज की जमीन पर निर्माण भी हो रहा था।नए निर्माण को तत्काल पुलिस व राजस्व टीम ने गिरवा दिया।यहां पर अवधेश,नन्हेलाल वंशीलाल ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था।एसडीएम ने अवैध कब्जेदार को पुन: कब्जा करने पर टीम को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।उपजिलाधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि सप्ताह में दो बार यह अभियान चलेगा।कार्रवाई की जद से कोई बच नहीं पायेगा।अतिक्रमण करने वाले खुद ही अपना कब्जा हटा ले।अन्यथा जुर्माना के साथ कब्जा हटाने में आने वाले खर्च को जोड़कर वसूला जाएगा।इस मौके पर पटरंगा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, कानून गो अनुपम वर्मा, कानूनगो मवई बृजेश कुमार,लेखपाल रामनरेश तिवारी,एसआई अनूप सिंह,सिपाही उपेंद्र प्रजापति अशोक योगेन्द्र मिश्रा,महिला सिपाही अर्चना सहित टीम में शामिल अन्य लेखपाल व पुलिस कर्मी मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ