Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:झुंगीनाथ धाम में यज्ञ अनुष्ठान सम्पन्न, मनोरमा को प्रदूषण मुक्त करने का लिया संकल्प


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । मनोरमा के तट स्थित पाण्डव युगीन श्री बाबा झुंगीनाथ धाम में आयोजित 8 दिवसीय शतचण्डी श्रीराम महायज्ञ का हवन और विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ। यज्ञाचार्यो ने विधि विधान से देवी देवताओं का आवाहन का यज्ञ पूर्ण कराया। विशाल भण्डारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 
आयोजक पं. धु्रवचन्द्र पाठक ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुये उन्हें यथोचित सम्मान से सम्मानित किया। गरीबों में वस्त्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर    साधु संतों और स्थानीय नागरिकों ने प्रदूषण का शिकार मनोरमा के स्वच्छता का संकल्प लिया। धु्रवचन्द्र पाठक ने क्षेत्रीय नागरिकों का आवाहन किया कि वे अपनी जीवन रेखा मनोरमा को बचाने के लिये जागे। बाबा झुंगीनाथ मंदिर की भव्यता मनवर माता के आशीर्वाद से ही है। 
नागरिकों ने बताया कि मनवर के पवित्र प्रवाह को कुछ लोगों ने मछली मारने के उद्देश्य से बांध रखा है उसे खोलवाया जाय और मनवर में उग आये जल कुंभी को हटवाया जाय। 
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल, भाजपा नेता पुष्कर मिश्र, मुख्य यजमान माता बदल पाठक,  अशोक मिश्र, योगेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, बब्लू उपाध्याय, अगस्त उपाध्याय, अजय पाण्डेय,  धीरेन्द्र पाण्डेय ‘लल्लू’ विनोद शुक्ल, राकेश दूबे, विनोद पाण्डेय, विमलेन्द्र शुक्ल, ओम प्रकाश, अनूप, जितेन्द्र, गायत्री पाण्डेय, रंजना पाठक, सावित्री सिंह, इन्द्रमती शुक्ल, शकुन्तला पाठक, कान्ती पाठक  के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे