सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । इस योजना के द्वारा इन जिलों में बने प्रोडक्ट की अच्छी पैकिंग की जाएगी ताकि इन्हें उत्तर प्रदेश से आगे संपूर्ण देश और विदेश तक पहुचाया जा सके. तथा इस योजना के चलते उस क्षेत्र की अपनी अलग पहचान बनेगी साथ ही वहाँ का पर्यटन भी बढेगा।
इस योजना के अंतर्गत इन जिलों में बन रहें उत्पादो की गुणवत्ता, उत्पादकता, प्रतिस्पर्धा आदि का ध्यान रखने के लिए एक समिति बनाई जाएगी जो इन सबका एनालेसीस करे और फिर उसके अनुसार अपने कार्य के लिए रणनीति तैयार करेगी।
योजना का क्रियान्वयन
इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 6 मुख्य श्रेणिया बनाई गयी है. इन श्रेणियों को रॉ मटेरियल, फाइनेंस, डिजाईन, स्ट्रक्चर टेस्टिंग लैब, ट्रेनिंग और डेवलपिंग डिस्प्ले और एक्सिबिशन और मार्केटिंग आदि भागो में विभाजित किया गया है।
जिला अधिकारी को इस योजना की जिम्मेदारी सौपी जायेगी। जिला अधिकारी को अपने जिले में एक जिला एक प्रोडक्ट योजना के क्रियान्वयन के लिए अपनी एक समिति का गठन करना होगा।
इस योजना के अनुसार अपने व्यवसाय को चलाने के लिए पुरुषों को 1 लाख रुपय और महिलाओं को 1.5 लाख रुपय की लोन सब्सिडी दी जाएगी।
इस योजना के द्वारा उद्योग स्टार्ट करते वक्त स्टाम्प शुल्क में भी छुट दी जाएगी। बुंदेलखंड और पूर्वांचल में यह 100 प्रतिशत निशुल्क होगा वही मध्यांचल और पशिमांचल वाले क्षेत्रो में 70 और 50 प्रतिशत तक छुट होगी।
प्रमुख शहर और चुने गए उत्पाद
क्रम जिला उत्पाद
1. अमरोहा - ढोलक
2. अमेठी - मूंज उत्पाद
3. अलीगढ़ - ताला
4. अंबेडकरनगर - वस्त्र उत्पाद
5. आगरा - चमड़े के उत्पाद
6. आजमगढ़ - काली मिट्टी की कलाकृति
7. इटावा - वस्त्र
8. इलाहाबाद - मूंज उत्पाद
9. उन्नाव - जरी-जरदोजी
10. एटा - घुंघरू, घंटी
11. औरैया - दूध प्रसंस्करण (घी)
12. कन्नौज - इत्र
13. कानपुर नगर - चमड़ा
14. कानपुर देहात - जस्ते के बर्तन
15. कासगंज - जरी-जरदोजी
16. कुशीनगर - केले के रेशे से बने उत्पाद
17. कौशांबी - खाद्य प्रसंस्करण (केला)
18. गाजियाबाद - यांत्रिकी उत्पाद
19. गाजीपुर - जूट वाल हैंगिग्स
20. गोरखपुर - मिट्टी के बर्तन (टेराकोटा)
21. गोंडा - खाद्य प्रसंस्करण (दाल)
22. गौतमबुद्ध नगर - सिले सिलाए वस्त्र
23. चित्रकूट - लकड़ी के खिलौने
24. चंदौली - जरी-जरदोजी
25. जालौन - हस्त निर्मित कागज
26. जौनपुर - ऊनी दरी
27. झांसी - सॉफ्ट ट्वायज (खिलौने)
28. देवरिया - सजावटी उत्पाद
29. पीलीभीत - बांसुरी
30. प्रतापगढ़ - खाद्य प्रसंस्करण (आंवला)
31. फतेहपुर - बेडशीट
32. फर्रुखाबाद - ब्लाक प्रिंटिंग
33. फीरोजाबाद - कांच उत्पाद
34. फैजाबाद - गुड़
35. बदायूं - जरी-जरदोजी
36. बरेली - जरी-जरदोजी
37. बलरामपुर - खाद्य प्रसंस्करण (दाल)
38. बलिया - बिंदी
39. बस्ती - काष्ठ शिल्प
40. बहराइच - गेहूं के डंठल की कलाकृतियां
41. बागपत - घरेलू सजावटी सामान
42. बाराबंकी - हथकरघा
43. बांदा- शजर पत्थर शिल्प
44. बिजनौर - काष्ठ शिल्प
45. बुलंदशहर - चीनी मिट्टïी के बर्तन (पॉटरी)
46. मऊ- वस्त्र उत्पाद
47. मथुरा- स्वच्छता संबंधी उपकरण
48. महराजगंज - फर्नीचर
49. महोबा - गौरा पत्थर (शिल्प)
50. मिर्जापुर - कालीन
51. मुजफ्फरनगर - गुड़
52. मुरादाबाद - धातु शिल्प
53. मेरठ - खेल का सामान
54. मैनपुरी - तारकशी कला
55. रामपुर - पैच वर्क
56. रायबरेली - काष्ठ शिल्प
57. लखनऊ - चिकनकारी और जरी-जरदोजी
58. लखीनपुर खीरी - जनजातीय शिल्प (ट्राइबल क्राफ्ट)
59. ललित पुर - जरी सिल्क (साड़ी)
60. वाराणसी - रेशम उत्पाद
61. शामली - रिम एवं धुरा (एक्सेल)
62. शाहजहांपुर - जरी-जरदोजी
63. श्रावस्ती - जनजातीय शिल्प
64. संभल - सींग एवं अस्थि उत्पाद
65. सहारनपुर - काष्ठ शिल्प
66. सिद्धार्थनगर - खाद्य प्रसंस्करण (काला नमक चावल)
67. सीतापुर - दरी
68. सुलतानपुर - मूंज उत्पाद
69. सोनभद्र - कालीन
70. संत कबीरनगर - पीतल के बर्तन
71. संत रविदास नगर - कालीन
72. हमीरपुर - जूती
73. हरदोई - हथकरघा
74. हाथरस - हींग प्रसंस्करण
75. हापुड़ - घरेलू सजावटी सामान
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ