तीन थानों की फोर्स तैनात
अमरजीत सिंह
फैजाबाद:पटरंगा थाना क्षेत्र मे देर शाम दो पक्षों में जमकर ईंट गुम्मे चले इस बीच बचाव करने पहुए एक व्यक्ति ईंट गुम्मे से जमकर पिटाई की और कमरे में बंद कर लिया जब तक परिजन उन्हे छुड़ा कर अस्पताल ले जाते तब तक मौत हो चुकी थी अस्पताल पहुचते ही ड़ाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है वही सूचना के घंटों बाद भी पटरंगा पुलिस घटना स्थल पर नही पहुची जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शव मवई चौराहा स्थित पुलिस चौकी पर रखकर प्रर्दशन करना शुरु कर दिया जिसके बाद सीओ रुदौली व मवई रुदौली व पटरंगा पुलिस पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और मृतक के भांजे की तहरीर पर 13 लोगो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
![]() |
बताया जाता है कि पटरंगा थाना क्षेत्र के पैगम्बर नगर मजरे बसौढ़ी गॉव मे मदारु के लड़की की शादी शनिवार को होना था घर पर कार्यक्रम को लेकर रिश्तेदारों का आना जाना शुरु हो गया था शुकवार देर शाम लल्लू पुत्र अजीज व मदारु के घर के बीच में मामूली बात को लेकर कहा सुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गयी और ईट गुम्मे चलने लगे मारपीट के दौरान मदारु का साला अरशद पुत्र नकारे (46) दोनो पक्षो मे समझाने का प्रयास कर ही रहा था कि दूसरे पक्ष में अरशद की पिटाई करना शुरु कर दिया और मरणासन हालत में कमरे में बंद कर दिया परिजनो ने सूचना पुलिस को देते हुए किसी तरीके से अरशद को बाहर निकाला और आनन फानन में मवई चौराहा स्थित निजी अस्पताल ले गये जहा पर ड़ाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वही मुजमिल पुत्र मुबारक व चुन्ना पुत्र मुस्तफा को ईलाज के बाद डाक्टरों ने छुट्टी दे दी है
उधर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया शादी की खुशी गम में तब्दील हो गयी मृतक अपने पीछे तीन लड़की कनीज बानों (18) नाजबानों (14) अलफिदा (09) लड़का साहबे आलम (15) व पत्नी महरुल जहा (40) छोड़ गया जिनका रो रोकर बुरा हाल है मृतक की पत्नी ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को सूचना देने के घंटों बाद भी स्थानीय पुलिस मौके पर नही पहुची हमलावर मेरे पति को धवकल पुत्र नौशाद के यहा ले जाकर कमरे मे बंद कर निर्मम हत्या कर दी है वही पुलिस की लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मवई चौराहा स्थित पुलिस बूथ के पास रख कर हंगामा करने लगे इसी बीच घटना की सूचना पाकर सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा तथा पटरंगा तथा मवई तथा रुदौली थाने की फोर्स पहुँच कर शव को अपने कब्जे में ले लेकर पीएम को भेज दिया
थानाध्यक्ष ब्रिजेश सिंह ने बताया कि मृतक के भांजे मनसूर आलम के तहरीर पर गॉव के 13 लोगो पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मौके से लल्लू पुत्र अजीज,साहबेआलम पुत्र लल्लू व रियाज पुत्र नईम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है अन्य की तलाश जारी है वही सूचना पाते ही देर शाम सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा तथा एस ओ पटरंगा मवई व् कोतवाली रूदौली की फोर्स घटना स्थल पर मौजूद रही



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ