Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:दबंगो ने घर मे घुस कर महिला व उसकी जेठानी को पीटा


 
 अभिषेक गुप्ता
सुल्तानपुर।जयसिंहपुर कोतवाली के सेमरी चौकी के बाहरपुर के गाँव मे बीती रात करीब 9 बजे गाँव के कुछ मनबड़े दबंगो ने सुनीता देवी को घसीट कर मारने पीटने लगे बचाव के लिए सुनीता देवी ने जब आवाज लगाई तो इनकी जेठानी फुला देवी पत्नी राम वचन व पुत्र नीरज  दौड़ा और बचाने का प्रयास करने लगे।तो दबंगो ने इन दोनों को भी बुरी तरह से मारा पीटा।घटना की सूचना भुक्त भोगी ने आनन-फानन में डायल 100 पर दी पुलिस के पहुचने के पहले दबंग भाग चुके थे। भुक्तभोगी महिलाओ ने कोतवाली जा कर अपने ही गाँव के बलराम पुत्र मूत्रार, ओमप्रकाश पुत्र सूर्यपाल,मटारु पुत्र सीताराम के खिलाफ लिखित तहरीर दी।घर मे घुसकर कर भद्दी भद्दी गालिया देने अश्लील हरकत करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।जयसिंहपुर कोतवाली राम बाबू पटेल ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर घायलो  को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे