सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी। बस्ती जिले मे रेप के आरोपी बाबा सच्चिदानंद की गिरफ्तारी को लेकर उनकी शिष्याएं जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गयी । 5 महीने बीत जाने के बाद भी बाबा की गिरफ्तारी ना होने से नाराज साध्वीयों ने धरना देना शुरु कर दिया है । बाबा पर आरोप है कि वो अपनी साध्वियों के साथ जबरन संबंध बनाता था व मारता पिटता भी था । जिसे लेकर बाबा पर मुकदमा दर्ज हुआ है पीड़ितों का कहना है कि 5 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस बाबा को गिरफ्तार ना करके उसे बचाने का प्रयास कर रही है वहीं पीड़ित साधना के परिवार वालों को धमकियां भी मिल रही है की मुकदमा वापस ले लो वरना ठीक नही मामले को बढ़ता देख पुलिस भी हरकत में आ गयी और 5 महीने में जो न कर सकी उसे एक सप्ताह में करने की बात कर रही है मौके पर पहुचें सी ओ आलोक सिंह ने 1 सप्ताह का समय मांगा है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ