Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ढिबरी की आग से झुलसकर महिला की मौत


मनीष ओझा 
प्रतापगढ़ खाना बनाने के रहठा तोड़ते समय ढिबरी महिला के ऊपर गिर जाने से आग की चपेट में आ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जानकारी के अनुसार आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के कौशलपुर, ढकवा बाजार निवासी संजय पांडे की पत्नी पूजा पांडे(30) घर पर अकेली थी पति उसका मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करता है कल देर शाम खाना बनाने के लिए रहठा तोड़ते समय ढिबरी की आग की चपेट में आ गई आस पड़ोस के लोगों ने जब घर में से धुआं उठता देखा तो मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया पूजा के कोई भी संतान नहीं था परिजनों ने उसके पति को भी सूचना दे दी है लेकिन अभी मुंबई से वह खबर लिखे जाने तक नहीं लौट पाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे