Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धूमधाम से मना छपिया मंदिर का 168वां स्थापना दिवस



गोंडा:-भगवान् घनश्याम महराज की जन्म स्थली स्वामीनारायण मंदिर का 168 वां स्थापना दिवस पाटोत्सव महोत्सव धूमधाम से महा अभिषेक व छप्पन भोग के साथ मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।सुबह पवित्र नारायण सरोवर में हरि भक्तों ने स्नान किया। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। भगवान् घनश्याम महराज का अनेक प्रकार के रसों पवित्र नारायण सरोवर जल, गंगा जल, शहद, गन्ने, फलों व अनाज के रस तथा केशर से मुख्य यजमान जयंती भाई, धन जी भाई, मगन भाई, अमरसी भाई और महंत ब्रम्हचारी स्वामी वासुदेवानंद महराज व कोठारी ब्रम्हचारी स्वामी हरि स्वरूपा नंद महराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महा अभिषेक कराया। विधायक प्रभात वर्मा ने भगवान घनश्याम महराज  के बैल गाड़ी का स्मारक स्थल पर उद्घाटन किया। उन्होंने पूर्णाहुति के साथ पाटोत्सव का समापन कराया। उन्होंने कहा कि छपिया मंदिर को विकास की परिधि से पूरी तरह से जोड़ा जायेगा। पूर्ण पर्यटन का दर्जा दिलाया जायेगा। 

पाटोत्सव महोत्सव के अवसर पर मंदिर में छप्पन भोग अन्नकूट दर्शन महोत्सव का आयोजन किया गया। हरि भक्तों ने अपने हाथों से विविध प्रकार का व्यंजन मैसू, घारी, गुलाब जामुन, लड्डू, बर्फी, सब्जी, फल व नमकीन का भोग लगाया। कोठारी ब्रम्हचारी स्वामी हरि स्वरूपा नंद महराज ने बताया कि अन्नकूट दर्शन का विशेष महत्व है। अम्बालाल भाई ,कुशल भगत पतित स्वामी चिराग भाई, माधवराम तिवारी, कमलेश पाण्डेय, विक्रम, दीपक, अम्बुज पटेल, उमेश पाण्डेय, पप्पू तिवारी, कल्पेश,गिरीश, राजा भगत, पंकज, अशोक मोदी सहित सैकड़ों की संख्या में हरिभक्त रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे