Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दबंग कोटेदार की शिकायत करना पड़ा महगा।पहले जानलेवा हमला कर किया घायल अब दे रहे है पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी


दबंग कोटेदार के आगे नतमस्तक हुई पुलिस मुकदमा पंजीकृत होने के बावजूद नही होरही गिरप्तारी
रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।परसपुर थानाक्षेत्र के सरैया गाँव में दबंग कोटेदार के खिलाफ शिकायत करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया।पहले रात में गाड़ाबन्दी करके दौड़ा दौड़ा कर पीटा।अब खुलेआम दे रहे है पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी।परसपुर थाने में एसपी के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत होने के बाबजूद पुलिस दबंग कोटेदार के आगे असहाय नजर आरही है।जिससे दबंगो के हौसले बुलन्द होते जारहे है।जिससे परेशान होकर पीडित एसपी के दरबार में पहुँच कर जानमाल की सुरक्षा के लिए एसपी से गोहार लगाई है।
बताते चले की मामला परसपुर थानाक्षेत्र के ग्रामसभा सरैया का है जहाँ के निवासी गोबिन्द शरन तिवारी पुत्र देवीदयाल तिवारी वा हरिशंकर तिवारी पुत्र चन्द्रप्रकाश तिवारी ने एसपी गोण्डा से की शिकायत में आरोप लगाया की दबंग कोटेदार सुरेन्द्र तिवारी पुत्र पप्पू तिवारी,मधुरश्याम तिवारी पुत्र देवनरायन तिवारी वा सोनू पुत्र बिनय शंकर अपने मेली मददगारो के साथ कोटे की शिकायत को लेकर गाड़ाबन्दी करके रात में दौड़ा दौडा कर पीटा जिससे गम्भीर चोटे आई।बाद मे एसपी के आदेश पर परसपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ।लेकिन पुलिस दबंगो पर मेहरबान है।और  गिरप्तारी नही कर रही जिससे दबंग कोटेदार का मनोबल बढ़ता जारहा है।और अब पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी दे रहे है।जो कभी भी हमला कर सकते है।दबंगो के ऊपर कार्यवाही करते हुए सुरक्षा प्रदान की जाय।

थानाध्यक्ष परसपुर मुकेश कुमार सिंह ने बताया की मुकदमा पंजीकृत है जाँच की जारही है।अगर फिर परिवार को जान से मारने धमकी दिए है।तो मुकदमा फिर लिखा जायेगा।दबंगयी कतयी बरदास्त नही की जायेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे