शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! संगठन को मजबूत बनाने और भाजपा विधि प्रकोष्ठ का विस्तार किए जाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला कचहरी प्रांगण में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक योगेश शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान योगेश शर्मा ने सदस्यता अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी देते हुए अधिवक्ताओं को जागरूक करते हुए पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।
उन्होंने मौजूद लोगों को बताया कि बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो 'सबका साथ, सबका विकास' की राह पर चल रही है। जबकि अन्य पार्टियां केवल बीजेपी को बदनाम करने की साजिश में लगी है और उसके खिलाफ गलत प्रचार कर लोगों को भ्रमित कर रही है। जिला कचहरी प्रांगण में आयोजित भाजपा विधि प्रकोष्ठ की सदस्यता अभियान में लगभग 40 अधिवक्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की और सभी ने संगठन का कार्य पूरे अनुशासन के साथ करते रहने का संकल्प लिया। इस दौरान योगेश शर्मा ने बताया कि उक्त सदस्यता अभियान 5 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है जिस के क्रम में भाजपा विधि प्रकोष्ठ भी जिला कचहरी में स्वच्छता अभियान चलाकर अधिवक्ताओं को जोड़ने का सफल प्रयास कर रही है !
सदस्यता अभियान के दौरान प्रमुख रूप सेकृष्णकांत शर्मा अधिवक्ता शशिकांत पांडये रूपनरायन शर्मा दुर्गेश सिंह राजीव सिंह देवेन्द्र कुमार गुप्ता कपिल कुमार सिंह आशीष पांडेय दुर्गादत्त मिश्र आदि मौजूद रहे !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ