Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के दूसरे दिन भी जारी रहा प्रतियोगिताओं का दौर













अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। महाराजा अग्रसेन की जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रमों के द्वितीय दिन का आरंभ महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर विनोद बंसल, सचिव द्वारा माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात बालकों, पुरुषों, बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गई ।सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को सभा के विभिन्न सदस्यों और सदस्याओं सहित कार्यकारिणी के विभिन्न लोगों द्वारा पुरस्कृत किया गया।







                    यह जानकारी देते हुए सभा के जन संपर्क अधिकारी आलोक अग्रवाल ने बताया कि कैरम प्रतियोगिता को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में प्रतियोगिता संयोजक अभिषेक अग्रवाल, शरद अग्रवाल एवं सहयोगी पवन दारूका, पंकज अग्रवाल, साकेत तुलस्यान का सराहनीय योगदान रहा । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे