Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महाराजा अग्रसेन जयंती के तीसरे दिन हुआ कई प्रतियोगिताओं का आयोजन














अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित अग्रवाल भवन में चल रहे महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के अवसर पर चार दिवसीय कार्यक्रमों के तृतीय दिन का आरंभ महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर नरेश कुमार खेतान, अध्यक्ष, अग्रवाल सभा के द्वारा माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात बालकों, बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताएं जिनमें चित्रकला प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता, रस्सी कूद प्रतियोगिता, आरती थाल सज्जा प्रतियोगिता एवं केश सज्जा प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुईं । सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को सभा के विभिन्न सदस्यों और सदस्याओं सहित कार्यकारिणी के विभिन्न लोगों द्वारा पुरस्कृत किया गया ।

                    यह जानकारी देते हुए सभा के सचिव विनोद बंसल ने बताया कि कार्यक्रमों को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में सुशील हमीरवासिया, अजय अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मनीष तुलस्यान, शम्भू नाथ अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, शरद अग्रवाल, हरिवंश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, शुभम बंसल एवं रवि पोद्दार का विशेष सराहनीय योगदान रहा।









 कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल सभा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता व उनके परिजन तथा प्रतिभागी मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे