Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत












अमरजीत सिंह 
फैजाबाद। अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।गंभीर रूप से घायल दो लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। गुरुवार की देर रात दो बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची मवई पुलिस ने सीएचसी मवई भेजा जहां पर डाक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल युवकों की ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया बताया जाता है दोनों बाइको पर सवार एक-एक युवक की हुई है।






थाना मवई के दुल्लापुर गांव समीप का मामला जानकारी के मुताबिक मृतक बाराबंकी जिला के टिकैतनगर थाना के ग्राम लौटनवाबाग निवासी शिवप्रसाद पुत्र तिलई 35 व दिलावलपुर निवासी मोहित पुत्र गंगा प्रसाद 18 है।व मर्जीराम एक अन्य को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। दूसरी घटना रुदौली कोतवाली अंतर्गत फोरलेन पर गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने दूध बेचने जा रहे बाइक सवार को ज़ोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।








मृतक दिलीप 22 चौहान का पुरवा मजरे गनौली के रुप में हुई।टक्कर मारकर डीसीएम चालक भागने लगा जिसे दौड़ाकर पीआरवी व हल्का दरोगा ने पकड़ लिया।कोतवाल रुदौली विश्वनाथ यादव ने बताया कि  शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।पकड़े गए डीसीएम चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो.आरिफ ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे