अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को समरसता दिवस के रूप में मनाया । पुण्यतिथि के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें तमाम विद्वान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन कृतियों पर प्रकाश डाला ।
वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जाति पांति व धर्म के बेड़ियों से काफी ऊपर उठकर थे । उन्होंने कभी भी जातिवाद को बढ़ावा नहीं दिया । संविधान में सभी के लिए समान रूप से अधिकारों का वर्णन उन्होंने इसीलिए किया था ।आज के समय में बाबा साहेब के बताए हुए रास्तों तथा बनाए हुए सिद्धांतों पर चलने की नितांत आवश्यकता है ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सचिव सुमित कुमार मिश्र ने बताया कि आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा आज डा. बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के पुण्यतिथि अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
संगोष्ठी के अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉ के के सिंह, डॉ राजेंद्र प्रताप सिंह प्रोफेसर एमएलके पीजी कॉलेज, अखिलेश श्रीवास्तव प्रोफ़ेसर एमएलके पीजी कॉलेज, जिला संगठन मंत्री सुमित, जिला संयोजक अभिषेक सिंह, नगर मंत्री जय शंकर मिश्रा, कॉलेज अध्यक्ष राहुल सिंह, जिला कार्यालय मंत्री अनुज कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद की कॉलेज इकाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के द्वारा पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजन किया गया । इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य दीनदयाल पाठक ने चित्र पर माल्यार्पण कर छात्रों को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के विचारों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी इस दौरान विद्यालय के कई अध्यापक तथा तमाम छात्र मौजूद थे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ