Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा किसान मोर्चा ने पद यात्रा कर दिया योजनाओं की जानकारी








सुनील उपाध्याय 
बस्ती । शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं,     पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी स्मृति 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गांधीनगर चौराहा से पद यात्रा निकालकर लोगों को सरकार के उपलब्धियों  की जानकारी दिया। 





पिकौरा बख्श, बाटा गली, चित्रगुप्त मंदिर, हाईडिल कालोनी, त्रिपाठी चित्र मंदिर मार्ग आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर सघन सम्पर्क के दौरान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने  केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया। कहा कि केन्द्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जनहित के अनेक निर्णय ले रही है और विकास कार्यों में तेजी के साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। इसी के चलते कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। 






पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत और जन सहयोग से आगामी लोकसभा के चुनावों में जीत के नये रेकार्ड बनायेगी। 
यह जानकारी देते हुये मीडिया प्रभारी रमेश गुप्ता ने बताया कि नागरिकों से सीधा सम्पर्क के दौरान पद यात्रा में नगर अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुधाकर पाण्डेय, विजय बिहारी तिवारी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष संध्या दीक्षित, नगर मंत्री शशि मिश्रा, अमर निषाद, राहुल, सीताराम श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, दिनेश गुप्ता, रानी देवी, प्रेम कुमारी, मीना भारती,  मालती भारती आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे