Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

झिलाही में दिनदहाड़े छिनैती










गोंडा : बुधवार को बाइक सवार बदमाश  दिनदहाड़े  बैंक से  निकाल कर घर ले जा रहे  बुजुर्ग से ₹30000 नगद छीन कर फरार हो गए,  पीड़ित ने डायल १०० को आनन फानन में घटना की सूचना दी | घटना स्थल का अपर पुलिस अधीक्षक ह्रदेश कुमार ने दौरा कर आवश्य दिशा निर्देश दिया |








बताते चले कि मनकापुर थाना क्षेत्र के झिलाही बाजार निवासी खलील अहमद पुत्र हबीबुल्ला  गुरुवार को झिलाही बाजार में स्थित  सर्व यूपी ग्रामीण  बैंक से ₹30000 निकालकर एक झोला में रखकर अपने घर जा रहा था  कि बैंक से  चंद कदमों की दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों  में बैंक से पीछा कर रहे एक बदमाश ने पीड़ित से रुपयों वाला बैग छीन कर अपने साथी बदमाश के बाइक पर सवार होकर पूरब की तरफ नौ दो ग्यारह हो गया |






पीड़ित ने बताया कि पोती का लखनऊ मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन हुआ है जिसके इलाज में आने वाले खर्च के लिए रुपये निकाला था 
घटना स्थल का सीओ एस के रवी व इन्स्पेक्टर द्वोय ने मय फ़ोर्स के साथ बैंक में सीसी फुटेज खंगाला |

वही कोतवाल विनय कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे