अखिलेश्वर तिवारी/वेद प्रकाश मिश्र
नगर पालिका में एसडीएम के पहुंचते ही मची अफरा-तफरी
बलरामपुर ।। बलरामपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय तथा परिषद द्वारा कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री के प्रयोग की तमाम शिकायतों के बाद उप जिलाधिकारी सदर कुमार हर्ष ने नगर पालिका कार्यालय में आज अचानक छापेमारी की ।
एसडीएम के छापेमारी के समय कार्यालय में अफरा-तफरी मच गया । कई लोग उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर गायब पाए गए जिनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है । एसडीएम ने निर्माणाधीन पुलिया तथा सड़क का भी निरीक्षण किया जिसमें मिली खामियों को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश भी उन्होंने मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी को दिए हैं ।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार मिल रही थी साथ ही नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे तमाम निर्माण कार्यों यहां तक कि टेंडर प्रक्रिया को लेकर भी शिकायतें मिलने आम बात हो चुकी है ।
तमाम शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने सदर एसडीएम कुमार हर्ष को शिकायतों के निरीक्षण करने का निर्देश दिया था । एसडीएम सदर कुमार हर्ष आज दोपहर नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर एक-एक ऑफिस में जाकर गहन जांच-पड़ताल की ।
तमाम शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने सदर एसडीएम कुमार हर्ष को शिकायतों के निरीक्षण करने का निर्देश दिया था । एसडीएम सदर कुमार हर्ष आज दोपहर नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर एक-एक ऑफिस में जाकर गहन जांच-पड़ताल की ।
उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण किया और उपस्थिति रजिस्टर मंगा कर एक एक व्यक्ति की उपस्थिति जांच की । तमाम लोग भागकर नगर पालिका कार्यालय पहुंच चुके थे परंतु दो लोग नहीं पहुंच पाए जिनका हस्ताक्षर रजिस्टर में बना हुआ था । उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर बनाकर गायब हुए कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश एसडीएम द्वारा दिया गया है ।एसडीएम कुमार हर्ष ने बताया कि उन्होंने रानी तालाब हनुमान मंदिर के पास बांध पर बन रही सड़क का भी निरीक्षण किया है ।
साथ ही बौद्ध परिपथ से नगरपालिका जाने वाली मार्ग पर बन रही पुलिया का भी निरीक्षण किया है ।तकनीकी जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आ पाएंगे । कुछ फौरी कमियां दिखाई दी जिन्हें दुरुस्त करने का निर्देश मौके पर दे दिए गए हैं । आगे जांच में जो भी कमियां पाई जाएंगी उन्हें भी दुरुस्त कराया जाएगा । नगरपालिका के सामने स्थाई रूप से अतिक्रमण करके संचालित हो रही दुकानों को तत्काल हटाने का निर्देश उन्होंने दिया है ।
साथ ही यह भी निर्देश अधिशाशी अधिकारी राकेश कुमार जयसवाल को दिया है कि वह नगर के सड़कों पर किए गए अतिक्रमण के लिए मुनादी करवा दें । आगामी सात 8 जनवरी से नियमित रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा । अभियान के दौरान जो भी निर्माण पाए जाएंगे उन्हें तत्काल ध्वस्त करके संबंधित के विरुद्ध प्लांटी भी की जाएगी । उन्होंने नगर वासियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटा ले ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ