Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

असलहा बाबू का पुत्र अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार








अखिलेश्वर तिवारी 
उन्हीं के रेस्टोरेंट्स ए अवैध पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के कोतवाली देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब अवैध असलहा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में छापेमारी के दौरान जिला अधिकारी कार्यालय में तैनात आयुध लिपिक के रेस्टोरेंट्स से एक अवैध असलहा बरामद किया गया है । 






अवैध पिस्टल रखने के आरोप में आयुद्ध लिपिक के पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । आयुद्ध लिपिक के पुत्र की गिरफ्तारी से अवैध कामों में लिप्त लोगों के बीच सनसनी फैल गई है उसे बचाने के लिए तमाम प्रयास भी किए जा रहे हैं बताया जा रहा है कि गिरफ्तार रेस्टोरेंट संचालक शुभम श्रीवास्तव भाजपा यूथ ब्रिगेड का नेता भी बताया जा रहा है ।

                   






जब जिम्मेदार विभागों के अधिकारी कर्मचारी ही अवैध कार्यों में संलिप्त हो जाएं तो फिर कानून व्यवस्था बनाए रखना काफी मुश्किल साबित हो सकता है । ताजा मामला बलरामपुर कोतवाली देहात क्षेत्र का है जहां पर जिलाधिकारी कार्यालय में आयुध लिपिक असलहा बाबू के पद पर कार्यरत ईश्वर चंद श्रीवास्तव के बौद्ध परिपथ पर संचालित हो रहे रेस्टोरेंट्स से उनके पुत्र शुभम श्रीवास्तव उर्फ नील के पास से अवैध पिस्टल कोतवाली देहात पुलिस ने बरामद की है । 






पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया की शुभम श्रीवास्तव के रेस्टोरेंट पर अवैध असलहे की शिकायत पहले से मिल रही थी जिसके लिए एक बार पहले भी छापेमारी की गई थी परंतु उस बार कुछ नहीं मिल पाया था । रविवार की रात पुनः कोतवाली देहात पुलिस ने छापेमारी की । रेस्टोरेंट संचालक शुभम श्रीवास्तव के पास से मुंगेर निर्मित पिस्टल बरामद किया गया है ।






बरामद पिस्टल के साथ शुभम श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है उन्होंने कहा कि अवैध असलहा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान अब तक आधा दर्जन से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है ।  वहीं अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ला का कहना है की कानून सभी के लिए एक जैसा है । यदि आयुध लिपिक के पुत्र के पास से अवैध पिस्टल बरामद किया गया है तो उनके विरुद्ध भी वही कार्रवाई होगी जो और अपराधियों के साथ किया जाता है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे