Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शराब के नशे में अराजकतत्वों ने धार्मिक स्थल कि अर्द्ध निर्मित बाउंड्रीवाल ढहाई,किया मारपीट


रिपोर्ट:इम्तियाज खान,बल्दीराय सुल्तानपुर

पुलिस ने बड़ी वारदात होने से बचाया

बल्दीराय-सुल्तानपुर।शनिवार की रात कुछ अराजकतत्वों ने अर्द्ध निर्मित मस्जिद की बाउंड्री वाल गिरा दिया, जिससे स्थिति तनाव पूर्ण हो गई, लेकिन पुलिस ने समय रहते मामले को तूल पकड़ने से बचा लिया। बताया जा रहा है कि मस्जिद के पड़ोस में कुछ अराजकतत्व शराब पी रहे थे, मना करने पर वो मारपीट पर आमादा हो गए और बात तूल पकड़ गई थी।बल्दीराय थाने क्षेत्र के पूरे दरियाव लाल मजरे गंगा वलीपुर गांव का मामला,जानकारी के अनुसार पूरा मामला बल्दीराय थाने क्षेत्र के पूरे दरियाव लाल मजरे गंगा वलीपुर गांव की है। एक समुदाय का आरोप है कि शनिवार की रात कुछ अराजकतत्व मस्जिद के पड़ोस में स्थित एक घर के करीब शराब पी रहे थे। 



इसका एक समुदाय ने विरोध किया, जिस पर बात बढ़ गई और नौबत हाथापाई पर आ गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी की अराजकतत्वों ने मस्जिद की अर्द्ध निर्मित दीवार को ढहा दिया। इससे महौल गर्मा गया। लेकिन समय रहते ही पुलिस को सूचना मिल गई। आनन-फानन में सीओ बल्दीराय और थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थित को नियंत्रण में किया,पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है-सीओ।प्रकरण में क्षेत्राधिकारी बल्दीराय (सीओ) दलबीर सिंह का कहना है कि उक्त स्थान पर मस्जिद नहीं है, पूर्व में मस्जिद बनाने का प्रयास किया जा रहा था जिसकी अनुमति नहीं मिली थी। मस्जिद का कार्य डेढ़ वर्ष पूर्व रोका जा चुका है। शनिवार को कुछ लड़के वहां पर शराब पी रहे थे जिनको मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा वहां शराब पीने से मना किया गया इसी बात को लेकर धक्का-मुक्की हुई जिसमें कुछ इंटे गिर गए। इस संबंध में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे