Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पिटाई से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने शुरू की हडताल








अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।सामुदायिक  स्वास्थ्य केन्द्र रूदौली के फार्मसिस्ट हरीश वर्मा एवं एक सहयोगी नरेन्द्र पाठक की पिटाई  से नाराज केंद्र  स्वास्थ्य कर्मियों  ने की हडताल।तारून थाना क्षेत्र जय सिंह मऊ निवासी मनीष सिंह तीन अन्य पर स्वास्थ्य केन्द्र पर उत्पात मचाने तैनात नर्स से बदसलूकी कर फार्मसिस्ट की पिटाई  करने का आरोप  लगाते हुए  स्थानीय पुलिस को कार्यवाही  करने के लिए हरीश वर्मा  ने दी तहरीर। कोतवाल  ने जांच कर सख्त  कार्यवाही किये जाने का दिया आश्वासन आरोपितो ने इलाज  के दौरान  उपस्थित  फार्मसिस्ट एवं  कर्मियों  द्वारा  लापरवाही  करने का लगाया आरोप बताया जाता है कि तारून थाना  क्षेत्र जय सिंह मऊ निवासी मनीष सिंह रूदौली कोतवाली स्वास्थ्य केन्द्र  क्षेत्र मे नौकरी  करता है बीती शाम तबियत खराब होने  पर इलाज  के लिए  भर्ती  किया गया था।सुबह पांच  बजे मरीज के परिजन   बोलेरो से देखने आए।






 किसी कर्मी  अथवा स्टाफ को अस्पताल  मे नही होने पीडित की सही देखभाल कर उपचार  नही किए जाने की जानकारी  होते ही आगबबूला  हो गये ।मौके पर  फार्मसिस्ट नर्स सहित  सहयोगी एम्बुलेंस कर्मी  से तू तू मै मै मारपीट  मे तब्दील  हो गयी।मामला गम्भीर  होता देख  पुलिस बुलानी पडी। 
इस बाबत  मे फार्मसिस्ट  हरीश  वर्मा ने बताया  कि बीती देर शाम को नशे मे धुत  मनीष सिंह को एम्बुलेंस  द्वारा  अस्पताल  मे लाया गया।







मामला  नशे से सम्बंधित  होने के कारण पुलिस  को सूचना  देकर समुचित  इलाज किया गया।पुलिस  की सूचना  देने से आक्रोशित  परिजनों  ने अस्पताल  पहुचते ही उत्पात  मचा ते हुए उपस्थित  नर्स से बदसलूकी करते हुए  मारपीट  शुरू  कर दी।जिससे  मेरे साथ नरेन्द्र पाठक  को चोटें आई। घटनाक्रम की तहरीर  स्थानीय  पुलिस  को देते हुए  आलाधिकारियो  को मामले की लिखित  जानकारी  दे दी गई  है।पुलिस  द्वारा  उक्त  आरोपितो के प्रति  कार्यवाही नही करने के कारण  हडताल  की गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे