अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। अलाव के लिए लकड़ी लाने जंगल गए एक युवक की सोमवार की सुबह पेड़ से गिरकर सिर में गम्भीर चोट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।मामला मवई थाना क्षेत्र के कोटवा गांव का है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह गांव के मंगरे रावत का 30 वर्षीय पुत्र शिवकुमार उर्फ बुद्धू अलाव के लिए लकड़ी लाने जंगल गया हुआ था।जानकारी के अनुसार बुद्धू पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ियां काट रहा था कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया जिससे वह नीचे गिर गया।सुबह जंगल गया बुद्धू जब दोपहर तक वापस नही आया तो उसकी खोजबीन शुरू की गई तो जंगल मे एक पेड़ के नीचे गिरा बेहोश पड़ा हुआ था।पेड़ से गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई थी।
जिसे आनन फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की दो नाबालिग पुत्रियां है।पुत्रियों का रो रो कर बुरा हाल है।शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।मवई थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि अभी घटना की जानकारी नहीं मिली है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ