अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र सारंगापुर पुर निवासी 45 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार पुत्र राजित राम का 8वर्षीय बालिका के साथ घर मे अकेली देखकर दीवार कूदकर दुराचार करने का मामला प्रकाश मे आया है।बताया जाता है कि दलित विधवा माँ के साथ बालिका घर मे रहती है।विगत 8जनवरी की शाम देर शाम लगभग साढे सात बजे मा शौच के लिए गई हुई थी।मौका देखकर 45 वर्षीय धर्मेन्द्र घर की दीवार फांद पीडित को घसीट कर दुराचार की हरकत करने लगा।बालिका की चीख पुकार सुन शौच गयी मा आई।
पास मे रखे डंडे से मारते हुए गुहार लगाते ही पेशेवर दुराचारी भाग गया।गुहार सुन आए पडोसियों ने उक्त शैतान के घर का घेराव भी किया। मामला जघन्य के साथ आरोपित की दबंगई केबावजूद पीडित पक्ष दलित के साथ गरीब होने के कारण कुछ मानिन्दो के हस्तक्षेप से मामले को रफा दफा करने का भी भरसक भी प्रयास हुआ। जिसकी भनक स्थानीय मिडिया सहित स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी को हुई। दबंग आरोपित के सामने सहयोग मिलता देख विधवा माँ मे हिम्मत जगी।सारे घटनाक्रम की तहरीर पीडित बालिका के साथ मा ने मामले की तहरीर पुलिस को देते हुए कार्यवाही कर न्याय की गुहार की।
आरोपित की छानबीन किये जाने पर पेशेवर दुराचार का भी मामले सामने आए है।बताया जाता है कि युवक की दुकान साधार पुर मे थी।जहां पर एक स्थानीय किशोरी के तथा लगभग तीन वर्ष पहले एक अन्य रिश्ते की महिला के साथ भी दो वर्ष पूरक इस युवक ने दुराचार किया था। जिसे समाजिक बदनामी से बचने के लिए रफा-दफा कर दिया गया।बीते सोमवार को देर शाम किये गये युवक के अपराध को बदनामी का वास्ता देते हुए दबाने का प्रयास किया गया। मामले की तहरीर पुलिस को पीडिता की मा ने दी ।सूचना के बाद भी अतिसंवेदनशील मामले के बाद भी आज दोपहर तक कोई भी पुलिस कर्मी नही पहुचने से गाँव वासियो मे आक्रोश का कारण बना हुआ है।दो दिनो से न्याय के लिए भटक रही महिला ने बताया कि धन और बल का प्रलोभन देकर घटना को दबाया जा रहा है
इस बाबत मे चौकी प्रभारी आर एन वर्मा ने कहा कि पुलिस को दी गई तहरीर पर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।आरोपित को किसी भी हालत मे बक्शा नही जाऐगा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ