राकेश गिरी
बस्ती। आज मोहंती दुबे के नेतृत्व में पुलवामा में शहीद सैनिको की याद में कैंडिल मार्च और तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा खुटहन- टेमा चौराहा से होते हुए बेलाड़ी चौराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बली करण सिंह जी के स्मृति द्वार पर पदयात्रा कर पुलवामा में शहीद हुए शहीदों की स्मृति में कैंडल मार्च जलाकर उनकी पवित्र आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु 2 मिंट का मौन रखकर प्रार्थना की गया। पदयात्रा के दौरान मोहंती दुबे, अमरीश यादव , श्रुति कुमार अग्रहरि,दिलीप शर्मा ,सुरेंद्र यादव,आनंद यादव जी आर यादव दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राकेश यादव राघवेंद्र यादव सीताराम प्रजापति राहुल गुप्ता,दिवाकर पांडे संजय गुप्ता, राम प्रकाश यादव,सन्नी पाड़े,सूरज पांडे,महेंद्र,धर्मेंद्र,विपिन,प्रदीप गौतम मौहड़ रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ