Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:मनकापुर के महेशपुर में मकान का छज्जा गिरने से चाचा भतीजे की दबकर मौत










गोण्डा:यूपी के गोण्डा में आज महेशपुर वनटांगिया गाँव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवास का छज्जा गिर जाने से चाचा भतीजे की दबकर मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। घायल और मृतक एक ही परिवार से है।





पुलिस क्षेत्रधिकारी ने  मौके पर पंहुच कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा सीओ के मुताबिक विधिक कार्रवाई की जा रही है घटना मनकापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत है


फ़ाइल फोटो :मृतक 

ये गोण्डा जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वो वनटांगिया का महेशपुर गाँव है जिसको आजादी के बाद योगी सरकार ने पहली बार राजस्व गाँव का दर्जा दिया था। जिसके तहत सभी को सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा था।




 इसी के तहत इस गाँव में 47 प्रधानमन्त्री आवास/मुख्यमंत्री आवास गाँव के लोगों को दिया गया था जिसके तहत आज रामफेर का मकान भी प्रधानमंत्री आवास के तहत खुद वो बनवा रहे थे। आज अचानक बन रहे मकान का छज्जा पूरी तरीके नीचे ढह गया जिससे नीचे खाना खा रहे रामफेर का दस वर्षीय सुमित व रामफेर के भाई रामदास की दबकर मौके पर ही मौत हो गयी व दो अन्य भी छज्जे के मलबे में दबकर घायल हो गए जिन्हें गाँव वालों ने बड़ी मुश्किल से निकाला और दोनों घायलों को अस्पताल भेजा घटना से पूरे वनटांगिया गाँव में हड़कंप मच गया।



ये वो उन मृतकों के परिजन हैं जिनका रो रो के बुरा हाल है। औरते लाश को सीने में चिपकाकर दहाड़े मार मार कर रो रहीं है। मौके पर पंहिची पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गयी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे