वासुदेव यादव
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या सर्किल के युवा तेज तर्रार व लोकप्रिय क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव का हुआ विदाई समारोह । यह आयोजन टेढ़ी बाजार स्थित सीओ कार्यालय पर गुरुवार को दोपहर अयोध्या सी ओ राजू कुमार साव का महाराजगंज जनपद में स्थानांतरण हो जाने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान श्री साव का राम जन्म भूमि थानाध्यक्ष अमर सिंह व अयोध्या कोतवाल जगदीश उपाध्याय तथाराम नगरी अयोध्या पांडे पुरोहित समाज के अध्यक्ष दिनेश पांडे के द्वारा फूल माला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत सम्मान किया गया ।
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अयोध्या के युवा तेज तर्रार कर्तव्यनिष्ठ सीओ राजू कुमार साव का सभी ने प्रशंसा किया तथा कहा कि इनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय उत्कृष्ट रहा है। आपके अंदर टीम भावना से कार्य करने व नेतृत्व की अद्भुत छमता है। समुपस्थित सभी ने कामना किया कि आप जहां कहीं पर भी जाए अपनी अमिट छाप छोड़े और खुशहाल रहे।
इस दौरान राजू कुमार साव ने कहा कि आम जनमानस व जनता का प्यार मान सम्मान हमें बहुत मिला। यहां सर्किल स्टाफ के सभी कर्मचारियों, पत्रकारों, पुरोहितों व सम्भ्रांतजनो जनता आदि का भी विशेष योगदान रहा जिसके चलते मेरा यहां का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा। इसके लिए हम सभी के प्रति आभार प्रकट करते हैं।
इस मौके पर पूर्व पांडे पुरोहित समाज के अध्यक्ष सूरज लाल पांडे कोषाध्यक्ष राहुल पांडे उपाध्यक्ष सुनील पांडेय पत्रकार वासुदेव यादव के अलावा अयोध्या नगर के कोतवाल तथा राम जन्म भूमि सर्किल के सभी दरोगा व स्टाफ कर्मचारी उपस्थित रहे व अपने सीओ राजू कुमार साव का स्वागत सम्मान किए।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ