संजय शर्मा
अम्बेडकर नगर।भारतीय शहीद मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा अयोध्या आई हास्पिटल के सहयोग से लगने वाले नि:शुल्क नेत्र शिविर को देश के अमर शहीद पुलवामा के शहीदो को समर्पित किया नेत्र शिविर का उद्घाटन ट्रस्ट के आडीटर श्री जय प्रकाश वर्मा ने दो मिनट के मौन के साथ शुरू कराया मौन इंग्लिश ग्रामर ऐकडमी रगडगंज के छात्र/छात्राओ व अध्यापक के साथ साथ भारी संख्या स्थानीय लोगो ने मौन रख कर पुलवामा के शहीद सैनिको को अपनी श्रृद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुये जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि आज सभी देश वासियो को आपस मे मिलजुल कर सैनिको का सम्मान करना चाहिये और इस बात का सभी को ध्यान देना चाहिये कि हम देश के शत्रुओ के मन्सूबो को धराशाही कर दे
ट्रस्ट के अध्यक्ष विघाराम विश्वकर्मा ने कहा की शहीदो की शहादत का सम्मान देश के हर नागरिक का फर्ज है।पूरा देश इन्ही सैनिको के कर्त्व्य निष्टा के कारण ही सुरक्षित है
ट्रस्ट के प्रबन्धक मो०मुहिउद्दीन खान ने कहा की पुलवामा के शहीद परिवार के किसी भी सदस्य को सरकारी कार्यालयो का चक्कर लगाने पर मजबूर ना किया जाये ट्रस्ट के प्रबन्धक ने कहा की 15मार्च तक ट्रस्ट का एक प्रतिनिधि मण्डल शहीदो के परिवार से मिलेगा और उनको किसी भी प्रकार से यदि यह शिकायत मिलती है कि उनके जनपद के अधिकारी उनके जायज कामो मे नाजयज ऱूप से दौडा रहे तो ट्रस्ट उसी जिले मे धरना शुरू कर देगा खान ने बताया की शहीदो के अंतिम संस्कार क्रिया के बाद कुछ कर्मचारी उनको लगातार दौड़ते रहते है जो निन्दनीय है।
कार्यक्रम मे चन्दन , अभिषेक, राहुल वर्मा , प्रदीप गुप्ता, राम कपिल वर्मा , महेन्द्र मौर्य, अमल कुमार, जगपाल वर्मा आदि ने भी अपने विचारो को व्यक्त कर शहीद सैनिको को श्रद्धांजलि दी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ