Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:जज्बा और जूनून ने बनाया घनश्याम को गरीबो का मसीहा









रमेश कुमार मिश्र.
 गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के एक येसे समाजसेवी जो गरीब व कमजोर की सेवा करना ही अपना अहम कार्य समझते है।जिनके अन्दर एक ही जूनून व जज्बा है की कोई भी गरीब व कमजोर आदमी भूखा ना रहे रोजमर्मा की चीजे उसके पास भी होनी चाहिए।जिससे जिन्दगी की गाड़ी पटरी पर चल सके।इसी जज्बे और जूनून ने समाज सेवा का बीड़ा उठाया।जिसकी रप्तार तेज हुई स्वच्छता मिशन से जुड़ने के बाद।और आज पूरे जिले में चमक बिखेर दी स्वच्छता मिशन के ब्रान्ड एम्बेस्डर बनकर।





बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के युवा समाजसेवी/ब्रान्ड एम्बेस्डर स्वच्छता मिशन भारत सरकार से अपनी पहचान बनाई और पूरे जिले या यो कहे प्रदेश में अलख जगाई स्वच्छता मिशन की जिससे आज हर व्यक्ति के मुख पर एक ही नाम है "भाई घनश्याम जयसवाल" जिनको जज्बा और जूनून ने बनाया गरीब व कमजोर तबके का मसीहा।

सफलता की कहानी घनश्याम की जुबानी......
 समाजसेवी/स्वच्छ भारत मिशन के ब्रान्ड एम्बेस्डर भाई घनश्याम जयसवाल ने बताया की जब हम पढाई कर रहे थे तभी से मन में एक जूनून उमड़ रहा था कि आगे चलकर गरीब व कमजोर तबके की सेवा करूगा।सभी जरूरत की चीजे मुहैया कराने का प्रयास करूँगा ईमानदारी पूर्वक।यही सोच मनमे घर कर गयी और पढ़ाई छोड़ने के बाद समाज सेवा की शुरूवात की  समाज में फैली बुराईयों के प्रति लोगो को जागरूक किया।



जो बेचारे गरीब व कमजोर थे उनको समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया।बाद में मोदी सरकार बनने के बाद स्वच्छ भारत मिशन में जुड़े और पूरे जिले में स्वच्छता की अलख जगाई।असली रप्तार स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने के बाद मिली।इसी जज्बे और जूनून को देखते हुए जिलाधिकारी गोण्डा ने स्वच्छ भारत मिशन का ब्रान्ड एम्बेस्डर नियुक्त किया।जिसके फल स्वरूप कयी सार्वजनिक व गरीब/कमजोर तबके के लोगो के घरो में शौचालय का निर्माण करवाया।व तरबगंज मे अपने घर के सामने नेकी की दिवार बनवाई जिससे गरीबो को जरूरत की चीजे मिल सके।
इसी जूनून व जज्बे ने घनश्याम को गरीब व कमजोर तबके के लोगो का मसीहा बनाया।व स्वच्छ भारत मिशन से ब्रान्ड अम्बेस्डर बने।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे