डॉ ओपी भारती
गोंडा :फैजाबाद हाईवे पर क्षेत्र के राजा सगरा के पास बहराइच से मऊ जा रही एक कार को अयोध्या से गोंडा जा रहे एक ट्रक ने सुबह लगभग 9:00 बजे ठोकर मार दिया, जिससे कार सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गयी। कार में सवार फखरपुर थाने के उप निरीक्षक अजीत कुमार शुक्ल(50),उनकी पत्नी प्रतिभा शुक्ला (45),पुत्र प्रभांसु शुक्ल (27), तथा कार चालक नूर मोहम्मद (35)निवासी नाजिरपुरा, थाना फखरपुर, बहराइच
घायल हो गए। कार में सवार लोग फखरपुर से मऊ जा रहे थे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गोंडा के लिए रेफर कर दिया है । ट्रक पुलिस के कब्जे में है तथा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ