Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:कर-करेत्तर वसूली की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न










अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कर करेतर वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के वसूली पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की । एडीएम ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है ।

                 


जानकारी के अनुसार अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कर-करेत्तर वसूली की समीक्षा की । जिसमें वाणिज्य कर, स्टाम्प, बैंक, विद्युत, आबकारी, परिवहन विभाग, वानिकी एवं वन्य जीव, खनन, सड़क तथा पुल, भू-राजस्व, द्वारा किये जा रहे कर वसूली की समीक्षा की। समीक्षा में खनन अधिकारी, एआईजी स्टाम्प, आबकारी अधिकारी की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण अपर जिलाधिकारी ने तलब किया।

 समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 31 मार्च तक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कार्य पूरी करें वरना कम वसूली वाले विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही की जायेगी । आबकारी विभाग, बैंक, विद्युत विभाग, मण्डी समिति, द्वारा माह में लक्ष्य के सापेक्ष ज्यादा वसूली की गई । माह में कम वसूली वाले विभागों को अपर जिलाधिकारी ने तेजी लाने का निर्देश दिया ।

 अपर जिलाधिकारी ने प्रवर्तन कार्य से संबन्धित विभागो को प्रवर्तन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया, जो विभाग प्रवर्तन कार्य की सूचना शून्य दे रहे है वे तत्काल अपनी सूचना सही करें । तहसीलों द्वारा प्राप्त किये जा रहे राजस्व की समीक्षा भी अपर जिलाधिकारी द्वारा की गई । अपर जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्यवाही का निर्देश तहसीलदार व एसडीएम को दिया । बैठक में समस्त एसडीएम, तहसीलदार, वाणिज्य कर अधिकारी, परिवहन अधिकारी,  आबकारी निरीक्षक समस्त अधि0 अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, एसडीओ विद्युत, व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे