Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:अवैध रूप से आम व गूलर की लकड़ी लदी ट्राली पकड़ कर वजीरगंज पुलिस ने किया सीज







डॉ ओपी भारती 
गोण्डा :वजीरगंज  पुलिस ने सोमवार को देर शाम बिना कागजात के अवैध रूप से आम व गूलर की लकड़ी लदी एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ कर सीज कर दिया।चालक व सहयोगी पर मोटर वेहिकल एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।





उप निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार की शाम लगभग 8.30 बजे कस्बे के समीप दयानन्द आर्य वैदिक इंटर कालेज के सामने उन्हें एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखी।जिस पर ट्राली से 5 फिट ऊपर तक आम व गूलर की लकड़ी लदी हुई थी।मांगने पर चालक कोई कागज नहीं दिखा सका।ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर चालक राजू निवासी उम्मेदजोत ककरहवा थाना कोतवाली नगर व सहयोगी अब्दुल अजीज निवासी आजाद नगर निकट कमल पेट्रोल पंप ,कोतवाली नगर के विरुद्ध मोटर वेहिकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे