Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस महानिरीक्षक बस्ती ने पुलिस अधीक्षकों के साथ की मासिक अपराध समीक्षा



सुनील उपाध्याय

बस्ती । पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती  आशुतोष कुमार द्वारा परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षकों  के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन अपने परिक्षेत्रीय कार्यालय पर किया गया, जिसमे आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 से सम्बन्धित कार्यो की समीझा व ,मानिटरिंग सेल में चिन्हित गंभीर अपराध में त्वरित निस्तारण व क्षेत्राधिकारी कार्यालय में लम्बित आरोप पत्र के अन्तिम रिपोर्ट समय से न्यायालय में दाखिल किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये। अपराध, मानव तस्करी, मिसिंग चिल्ड्रेन एवं एन्टी भू-माफिया विषयक प्रकरण पर सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही जनपदों में पंजीकृत अज्ञात अभियोगों का शीघ्र अनावरण किये जाने एवं सामूहिक बलात्कार के प्रकरण एवं गोवध से सम्बन्धित अपराधियों के विरूद्ध गैगेस्टर एक्ट की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। नकबजनी, चोरी , वाहन चोरी की रोकथाम हेतु समस्त पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि बीटवार, गश्त, पिकेट की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करें। अधिक समय से लम्बित विवेचनाओं को निस्तारण व लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों ,लम्बित आई जी आर एस हेतु निर्देशित किया गया कि सर्किलवार सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल में अर्दली रूम कर विवेचनाओं का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन कर गिरफ्तारी कराये जाने के निर्देश दिये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे