Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

घर में खून से लथपथ मिली विंग कमांडर के पत्नी लाश,लूटपाट का अदेंशा






दिल्ली:- (अनीता गुलेरिया) द्वारका एयरफोर्स-रिटायर विंग कमांडर जो अब इण्डको मे कमर्शियल-पायलट पर तैनात है उनकी पत्नी की लाश सुबह के समय घर के अन्दर खून से लथपथ हालत मे मिली । द्वारका डीसीपी एन्टो अल्फोनस ने मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए कहा एयरफोर्स नेवी सोसायटी मे रह रहे विंगकमाडर की पत्नी मीनू जैन की तबीयत के खाराब चलते उनके पिता ने फोन पर हालचाल पूछने के दौरान बेटी  के पास आकर रात को रूकने के लिए कहा,मीनू ने मना कर दिया । 


सुबह पिता द्वारा फोन करने पर जब फोन नहीं उठाया गया । तब किसी अन्होनी आशंका से मीनू जैन का भाई और उनके पिता घर पर पहुंचे । घर बाहर से बंद होने पर उन्होंने साथ के फ्लैट की बालकनी से एंट्री की । घर के अन्दर मीनू जैन मृत-हालत मे बिस्तर के पास जमीन पर पडी मिली, तकिया पुरी तरह खून से लथपथ था । घर का सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त और सारी अलमारिया खुली पडी थी ।


मृतका का एक बेटा और एक बेटी जो गोआ मे डाक्टर है । डीसीपी अनुसार घर से ज्वैलरी कैश और मोबाइल गायब था । मौके वारदात-सबूतो को देखते हुए हत्या लूटपाट के इरादे से मुह दबाकर की गई है । पुलिस  302/392 तहत मामला दर्ज कर पुलिस गहनता से तफ्तीश मे जुट गई है । इस वारदात के कारणो और समय का सही से खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे