Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आतंकियों के मारे जाने पर रोते हैं कांग्रेसी : मुख्यमंत्री






सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा की चोरों से की तुलना
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोण्डा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। उन्होंने सपा-बसपा की तुलना चोरों से करते हुए कहा कि जैसे चोरों को चांदनी रात अच्छी नहीं लगती, वैसे ही सपा-बसपा और कांग्रेस को विकास अच्छा नहीं लगता है। सीएम ने कहा कि सपा राज में तो बिजली भी मजहब देखकर दी जाती थी, जबकि भाजपा की सरकार में सभी को समान रूप से बिजली के साथ ही अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
      

मुख्यमंत्री सोमवार को गोण्डा संसदीय सीट के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया के समर्थन में डुमरियाडीह में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि पूरे देश में भाजपा को लेकर उत्साह है। सबकी यह तमन्ना है कि फिर एक बार मोदी सरकार बने। पांच साल पहले मोदी का नाम था। गुजरात मॉडल सामने था, लेकिन इन पांच वर्ष में मोदी ने सब कुछ करके दिखाया है। बिजली, गैस, रोजगार, कर्ज माफी, 37 करोड़ गरीब का जनधन खाता बैंक में खोलने जैसी लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन मोदी सरकार की नीतियों का परिणाम है। पांच वर्ष पहले मंडल में सड़कें खस्ताहाल थीं। गोंडा से तुलसीपुर जाने में तीन घंटे से अधिक का समय लगता था, लेकिन भाजपा सरकार में माहौल बदला है। पूरे मंडल में सड़कों का जाल बिछ रहा है।
     

योगी ने कांग्रेस को आंतकियों का समर्थन करने वाला दल बताते हुए कहा कि आंतकियों के मारे जाने पर कांग्रेसी रोते हैं। योगी ने जनता से सवाल करते हुए पूछा कि पुलवामा में जवानों की सहादत पर सवाल खड़ा करना देश का विरोध करना नहीं तो और क्या है? योगी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी सवाल खड़ा किया। आरोप लगाया कि कांग्रेस का हाथ, देशद्रोहियों के साथ है। उन्होंने सपा-बसपा पर भी करारा हमला बोला। सीएम ने दोनों दलों की तुलना चोरों से करते हुए कहा कि जिस तरह चोरों को चांदनी रात अच्छी नहीं लगती, ठीक उसी तरह सपा बसपा व कांग्रेस को विकास की बात अच्छी नहीं लगती है। सीएम ने कहा कि इन दलों ने परिवार व जाति के नाम पर लोकतंत्र का मजाक बना दिया था।
     

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से पहले देश नक्सलवाद की समस्या से जूझ रहा था। देश के 270 जिले नक्सलवाद की समस्या से प्रभावित थे, लेकिन मोदी सरकार ने देश के 264 जिलों से नक्सलवाद की समस्या का पूरी तरह से सफाया कर दिया है। अब सिर्फ छह जिले में यह समस्या रह गई है। इसे भी जल्द ही खत्म किया जाएगा। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही उन्होंने किसानों का कर्ज माफ किया। एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया। अवैध बूचड़खानों को बंद कराया, जबकि सपा की सरकार ने आंतकियों के केस को वापस लेने का काम किया था। भाजपा का अभियान भारत को एक भारत श्रेष्ठ, भारत बनाना है। भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
      

इस दौरान मंच पर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैसरगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह, गोंडा लोकसभा सीट से प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया, विधायक बावन सिंह, प्रेमनरायण पांडेय, विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भइया, प्रभात वर्मा, रामप्रताप वर्मा, प्रतीक भूषण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र, आशीष त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे