सुनील उपाध्याय
बस्ती। भारतीय संविधान को जाति मुक्त किये जाने की मांग को लेकर शनिवार को सवर्ण लिबरेशन फ्रंट के संयोजक दीन दयाल त्रिपाठी के संयोजन में भानपुर तहसील क्षेत्र के बैडवा समय माता मंदिर के यज्ञ मण्डप में हवन यज्ञ किया गया।
यज्ञ से पूर्व दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि कुंभ में मेधा शिविर से ही भारतीय संविधान को जाति मुक्त किये जाने की मांग को लेकर रचनात्मक आन्दोलन शुरू हुआ। संस्थापक पूर्व आईएएस स्व. लक्ष्मीकान्त शुक्ल के सपनों को पूरा करने के लिये इस प्रकार के यज्ञ, वैचारिक अनुष्ठान अगस्त माह तक देश के विभिन्न हिस्सों में किये जायेंगे। बताया कि जब तक संविधान को जातियों से मुक्त कर उसे नीति के आधार पर क्रियान्वित नहीं किया जाता एक बड़ा वर्ग उपेक्षा का शिकार होता रहेगा। हमें प्रत्येक भारतवासी के लिये एक देश में एक विधान की नीति का अनुसरण करना होगा।
पुरोहित विनोद मिश्र ने विधि विधान से यज्ञ सम्पन्न कराया। यज्ञ में
के साथ ही सर्वण लिबरेशन फ्रण्ट के अनेक सदस्यों, पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। हवन यज्ञ में उमेश कुमार पाण्डेय ‘मुन्ना’ जमुना पाण्डेय, अंकुर पाण्डेय, सोनू उपाध्याय, मोनी श्रीवास्तव, मोनू पाठक, अमरमणि मिश्र, वीरेन्द्र पाण्डेय, राहुल तिवारी, हरिओम तिवारी के साथ ही अनेक लोग शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ