ए. आर. उस्मानी / सुरेश तिवारी
गोण्डा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी कि क्षेत्र के एक गांव के चौराहे पर उसका मकान है, जिसमें वह परिवार के साथ रहता है। बीते 23 जून की शाम को उसकी लड़की शौच के लिए गई थी जो काफी समय तक नहीं लौटी। इस पर उसकी खोजबीन की गई। काफ़ी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं लगा तो सुबह फिर उसकी खोजबीन फिर शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि उसकी लड़की को पड़ोस के संजय वर्मा पुत्र चंद्र पाल वर्मा के साथ देखा गया है। इसके बाद 24 जून को थाने पर संजय वर्मा को नामजद करते हुए लिखित तहरीर दी।
मोतीगंज थाने के नवागत प्रभारी निरीक्षक आर. पी. सोनकर ने बताया कि पीड़ित राम मूरत गुप्ता द्वारा तहरीर दी गई, जिसे गंभीरता से लेते हुए थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव को तत्काल लड़की को बरामद करने के निर्देश दिए थे। थाने के तेज तर्रार वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव ने अपने हमराही कांंस्टेबल विशाल चौहान, महिला कांस्टेबल सुनैना के साथ अपह्रत लड़की की तलाश सरगरमी के साथ शुरू की। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो अन्जान प्रेमी युगल कहोबा चौराहे पर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। यदि तुरंत पहुंचा जाय तो मिल सकते हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही बताये गये स्थान कहोबा चौराहे पर पहुंच कर उसकी तलाश शुरू कर दी, तो देखा कि प्रेमी युगल एकांत में खड़े किसी साधन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस को देखते ही दोनों भागना चाहे। इस पर घेर कर उन्हें पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि थाने लाकर पूछताछ किया गया तो दोनों ने अपना नाम-पता बताया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री यादव ने बताया कि आरोपी संजय वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और अपह्रत लड़की को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ